सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Jhalak Dikhhla Jaa 11 के फाइनल में पहुंचीं Manisha Rani, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बांधे तारीफ के पुल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jhalak Dikhhla Jaa 11 के फाइनल में पहुंचीं Manisha Rani, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बांधे तारीफ के पुल

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने झलक दिखला जा 11 की फाइनलिस्ट मनीषा रानी काफी तारीफ की है. डायरेक्टर ने बताया कि मनीषा को छोटी उम्र में ही कड़ी मेहनत करनी पड़ी.

रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है. शो को उसके फाइनलिस्ट मिल गए हैं. वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी भी फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही हैं. मनीषा को उनके फैंस से काफी सपोर्ट मिल रहा है. लोग उनके डांस को पसंद कर रहे हैं. सेलिब्रिटी भी मनीषा के डांस से इंप्रेस हैं. कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मनीषा रानी की खूब तारीफ की है.

युवा टैलेंट की तारीफ

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मनीषा रानी की तारीफ के पुल बांध दिए. डायरेक्टर भारत के युवाओं के टैलेंट की सराहनी की. विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि ‘मुझे भारत के युवाओं की सफलता देखकर बहुत खुशी होती है.’ डायरेक्टर ने मनीषा के बारे में बताया कि ‘इस युवा मिडिल क्लास लड़की को देखिए, जो बिहार के छोटे से कस्बे मुंगर से आई है.’

मनीषा रानी का फर्स्ट रियलिटी शो

विवेक अग्निहोत्री ने मनीषा के करियर के स्ट्रगल के बारे में भी बताया. फिल्म निर्माता ने बताया कि 8 साल की उम्र में मनीषा के पैरेंट्स अलग हो गए थे. डायरेक्टर ने आगे लिखा कि मनीषा के कई जगह नौकरी करने के बाद उनकी किस्मत उन्हें मुंबई ले आई और मनीषा को डांस इंडिया डांस में आने का मौका मिला. लेकिन मनीषा, शो के पहले ही राउंड में बाहर हो गईं.

Advertisement

मनीषा ने नहीं मानी हार

डायरेक्टर ने आगे बताया कि मनीषा ने अपने टैलेंट को चैलेंज के तौर पर लिया, कड़ी मेहनत करके खुद को तैयार किया और आज 9 साल बाद ये युवा और टैलेंटेड लड़की, जिसका नाम मनीषा रानी है, झलक दिखला जा के फाइनल में है.

मनीषा रानी हैं सोशल मीडिया सेंसेशन

विवेक अग्निहोत्री ने मनीषा के बारे में बताते हुए आगे लिखा कि जिसके पास न कोई उम्मीद थी और न ही कोई साधन आज वो युवा लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई है और साथ ही भारत के युवा सेलिब्रिटी में से एक बन चुकी है.

झलक दिखला जा 11 के फाइनलिस्ट

झलक दिखला जा 11 के फाइनल में मनीषा रानी के अलावा चार कंटेस्टेंट और पहुंचे हैं. इस लिस्ट में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम, सिंगर श्रीरामा चंद्रा, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा और अद्रिजा सिन्हा पहुंचे हैं. 2 मार्च को शो के फिनाले होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *