सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- ‘कई लोगों के मन डांवाडोल…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- ‘कई लोगों के मन डांवाडोल…’

सीएम मोहन यादव आज छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने एलान किया कि प्रदेश की कोई जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बुधवार को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नाम न लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर चली अटकलों पर भी बयान दिया है.

सीए मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही थी लेकिन कांग्रेस की सरकार में रहते रहते.मध्य प्रदेश की हालत क्या थी. आज बदलते मोड़ में मोदी जी का समय है. बीजेपी की सरकार है, गरीबों की सरकार है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी के रहते रहते आज 25 करोड़ से ज्यादा गरीब लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं.करीब ढाई करोड़ से ज्यादा आबादी हमारी मध्य प्रदेश में गरीबी की रेखा से बाहर आई. यह गौरव का क्षण है.जहां कांग्रेस के शासन में जो कुव्यवस्था थी.

Advertisement

कमलनाथ का नाम न लेते हुए दिया ये बयान

सीएम मोहन ने मुस्कुराते हुए कहा कि काल के प्रवाह में हमारे भी बीच में से कई लोगों के मन डावाडोल हो रहा है. आज नहीं कल हमारे परिवार में सम्मिलित होंगे. दुनिया में कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि सत्य तो एक ही है कोई आज आयेगा कोई कल आएगा. आने वाले का स्वागत. और स्वागत इसलिए नहीं कि राजनीतिक दल बढ़ाना है स्वागत इसलिए कि हमको भारत की सेवा करना है. मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाना है.

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की कोई जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारी सरकार संकल्प पत्र का अक्षरशः पालन करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *