Home खेल खेल प्रतिभाएं आगे बढ़कर खेल महोत्सव में भाग ले रही है :...

खेल प्रतिभाएं आगे बढ़कर खेल महोत्सव में भाग ले रही है : मनोज तिवारी

0
230
खेल प्रतिभाएं आगे बढ़कर खेल महोत्सव में भाग ले रही है : मनोज तिवारी
खेल प्रतिभाएं आगे बढ़कर खेल महोत्सव में भाग ले रही है : मनोज तिवारी

खेल प्रतिभाएं आगे बढ़कर खेल महोत्सव में भाग ले रही है : मनोज तिवारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : सांसद खेल महोत्सव के चौथे दिन आज उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की 6 टीमों के बीच तीन मैचो का आयोजन रोशनारा बाग के खेल मैदान पर किया गया जिसमें सुभाष मोहल्ला ब्रह्मपुरी कादीपुर गोरख पार्क एवं गौतमपुरी का सीलमपुर वार्ड की टीमों के साथ मैच हुआ जिसमें सुभाष मोहल्ला कादीपुर एवं सीलमपुर ने अपने-अपने मैच जीत कर विजय हासिल की इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सांसद मनोज तिवारी खेल के मैदान पर पहुंचे तथा भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी वीरेंद्र खंडेलवाल आयोजन समिति के पदाधिकारी संजीव चौधरी बनारसी संजीव उपाध्याय निगम पार्षद रेखा अमरनाथ मंडल अध्यक्ष उमेश माथुर जिला मंत्री राजू बंसल वासू रुख्खड मदन रुख्क्ड संसद के निजी सचिव अंबिकेश पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे

इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए  मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा अभियान युवाओं को खूब भा रहा है और युवाओं में छुपी खेल प्रतिभाएं आगे बढ़कर खेल महोत्सव में भाग ले रही है अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रतिभा विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहे इन युवाओं में कल का कोई बड़ा स्टार क्रिकेटर एथलेटिक्स बैडमिंटन खिलाड़ी स्केटिंग खेल प्रतियोगिताओं में दिल्ली और देश का नाम  रोशन कर सकता है उन्होंने कहा लगातार 8 वर्ष से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है क्योंकि अति पिछड़े संसदीय क्षेत्र को मैं विकास की हर योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को भी गली-गली पहुंचाने में समर्थ रहा हूं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here