सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

भारत के खिलाफ सीरीज में अफगान टीम की अगुवाई करेंगे इब्राहिम जादरान, राशिद खान की हुई वापसी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के खिलाफ सीरीज में अफगान टीम की अगुवाई करेंगे इब्राहिम जादरान, राशिद खान की हुई वापसी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इब्राहिम जादरान अफगान टीम की अगुवाई करेंगे. इसके अलावा राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे दिग्गज अफगानिस्तान टीम का हिस्सा होंगे.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज में इब्राहिम जादरान अफगान टीम की अगुवाई करेंगे. इसके अलावा राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे दिग्गज अफगानिस्तान टीम का हिस्सा होंगे. भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगान टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज और इकराम अलीखिल के तौर पर 2 विकेटकीपर बल्लेबाज को जगह मिली है.

इन खिलाड़ियों को मिली अफगानिस्तान टीम में जगह…

अफगानिस्तान टीम में बतौर ओपनर कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज होंगे. इसके अलावा टॉप ऑर्डर में इकराम अलीखिल और हजरतुल्लाह जजई होंगे. जबकि मिडिल ऑर्डर में रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी और करीम जनत हैं. साथ ही ऑलराउंडर अजमुल्लाह उमरजई जगह बनाने में कामयाब रहे. राशिद खान और मुजीब उर रहमान स्पिनर विभाग की अगुवाई करेंगे. तेज गेंदबाज के तौर फजल हक फारूकी, फरीद अहमद और नवीन उल हक होंगे.

Advertisement

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम-

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान.

मोहाली में खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला…

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 14 जनवरी को इंदौर में आमने-सामने होगी. फिर सीरीज का तीसरा यानी आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला बैंगलोर के एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. साथ ही बताते चलें कि इस सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *