सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

‘सब कुछ हुआ है मेरे साथ शो में…’, Anurag Dobhal ने बिग बॉस 17 के मेकर्स पर साधा निशाना, शो को लेकर बोल दी ये बात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘सब कुछ हुआ है मेरे साथ शो में…’, Anurag Dobhal ने बिग बॉस 17 के मेकर्स पर साधा निशाना, शो को लेकर बोल दी ये बात

अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर सलमान खान के रियलिटी शो के निर्माताओं की आलोचना की और बिग बॉस 17 को गंदा गेम बताते हुए अपना गुस्सा निकला है.

बिग बॉस 17 से अनुराग डोभाल को बाहर कर दिया गया और उसके बाद से वह अपने एविक्शन को अनुचित बता रहे हैं. खैर, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शो के मेकर्स पर जमकर निशाना साधा और उन पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. अनुराग डोभाल ने रियलिटी शो में अपने कार्यकाल के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया है.

अनुराग डोभाल ने बिग बॉस 17 के मेकर्स पर साधा निशाना

अनुराग को यह कहते हुए सुना गया, ‘सब कुछ हुआ है मेरे साथ शो में. मेरे साथ शो में वॉक ऑफ शेम हुआ है. मैं पूरी एक्टिविटी मेरे लिए बना दिए गए. मैं.. ये सच्ची है. ये फुटेज है उनपे. ये चीज़ देख कर के आया हूं. मैं पूरी एक्टिविटी में मेरे को खड़ा कर दिया गया है. तो मैं शर्म का एक बोर्ड लेकर उस पूरी एक्टिविटी से गया हूं. आप समझ रहे हैं कि मैं क्या महसूस करके आया हूं अंदर. ये तो बस कहानी का एक पहलू है’.

Advertisement

‘सब कुछ हुआ है मेरे साथ शो में…’

अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर सलमान खान के रियलिटी शो के निर्माताओं की आलोचना की और बिग बॉस 17 को गंदा गेम बताते हुए अपना गुस्सा निकला है. आगे उन्होंने लिखा- इतिहास लिख दी भाई ने बिग बॉस को खुद निकालना पड़ा. दूसरी स्टोरी में, व्लॉगर ने कहा कि ‘उसे बेदखल कर दिया गया क्योंकि निर्माता उससे ‘डरते’ थे’ उन्होंने आगे कहा कि अगर अनुचित तरीकों के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जाता तो वह शो जीत गए होते.

बता दें कि हाल ही में एक नॉमिनेशन टास्क के बाद अनुराग को बाहर कर दिया गया था, और इसका अधिकार औरा, मुनव्वर फारुकी और ईशा मालविया को दिया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *