सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

BCCI से विराट कोहली ने कहा- ‘वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक चाहिए; लेकिन रोहित शर्मा…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BCCI से विराट कोहली ने कहा- ‘वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक चाहिए; लेकिन रोहित शर्मा…

Virat Kohli Informs BCCI About Indefinite Break From ODIs T20Is Latest  Sports News | BCCI से विराट कोहली ने कहा- 'वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन  ब्रेक चाहिए; लेकिन रोहित ...

विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा कि उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक चाहिए. यानि, वह वनडे और टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहते हैं.

विराट कोहली से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा कि उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक चाहिए. यानि, वह वनडे और टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहते हैं. हालांकि, वनडे और टी20 फॉर्मेट को लेकर भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का क्या रूख है, अब तक साफ तस्वीर साफ नहीं है.

विराट कोहली वनडे और टी20 फॉर्मेट क्यों नहीं खेलना चाहते?

Advertisement

इंडियंस एक्सप्रेस के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट पर फोकस करना चाहते हैं. इस कारण वह वनडे और टी20 फॉर्मेट नहीं खेलना चाहते. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा कि वह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के लिए उपलब्ध नहीं है. साथ ही वह कब तक नहीं खेलेंगे, इस बात पर कुछ साफ नहीं है. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, इस सीरीज के लिए विराट कोहली उपलब्ध नहीं रहेंगे. इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी.

क्या रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में नजर आएंगे?

वहीं, भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह फिलहाल साफ नहीं है. रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में तकरीबन साल भर पहले खेले थे. दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नजर आए थे, लेकिन इसके बाद से दोनों भारत के लिए टी20 फॉर्मेट नहीं खेले.

हालांकि, पिछले दिनों वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था. तकरीबन 7 महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन विराट कोहली के खेलने पर संशय बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली वनडे और टी20 फॉर्मेट नहीं खेलना चाहते, ऐसे में विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *