सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

जनता के हक के लिए शासन से लड़ना भी पड़े तो लडूंगा : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें

जनता के हक के लिए शासन से लड़ना भी पड़े तो लडूंगा : मुकेश बंसल

 

* डेंगू से लड़ी जा रही है मजबूती से जंग

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , डेंगू की रोकथाम हेतु मेरे वार्ड में काम पूरी तेजी से चल रहा है जी हां, ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल का। बातचीत के दौरान मुकेश बंसल ने बताया की डेंगू की रोकथाम के लिए मेरे वार्ड में काम पूरे जोरों पर चल रहा है। मेरे द्वारा वार्ड में हर वो काम करवाए जा रहे है जो डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी है।

मुकेश बंसल ने आगे बताया की निरंतर रूप से प्रतिदिन पूरे वार्ड में फॉगिंग का कार्य करवाया जा रहा है, वार्ड के प्रत्येक घर में दवाई डलवाई जा रही है,
नालियों में दवाइयों का छिड़काव करवाया जा रहा है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की डेंगू की रोकथाम हेतु मेरे वार्ड में काम फुल फ्लो में चल रहा है, किसी के लिए कोई अवकाश नहीं है क्योंकि लोगों में डेंगू को ले कर डर बैठा हुआ है और यह डर तभी दूर होगा जब वार्ड में डेंगू के प्रति रोकथाम के काम तेजी से होंगे।

मुकेश बंसल ने आगे बताया की वार्ड में जहां डेंगू के मामले सामने आते हैं वहां तो फॉगिंग करवाई ही जाती है व इसके अलावा जहां डेंगू के मामले आने की आशंका होती है वहां भी फॉगिंग का कार्य करवाया जाता है। जब हमनें मुकेश बंसल से आगे पूछा की नगर निगम में शासित आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से उन्हें कितनी मदद मिलती है? तो इसपर मुकेश बंसल ने जवाब दिया की लड़ना पड़ता है और मैं लडूंगा। मुकेश बंसल ने कहा की अपने वार्ड की जनता की सुरक्षा व वार्ड की प्रगति के लिए अगर मुझे दिल्ली नगर निगम में शासित आम आदमी पार्टी की सरकार से लड़ना भी पड़े तो मैं लडूंगा। मुकेश बंसल ने आगे कहा की जनता ने मुझे जिस काम के लिए चुना है, मैं उन कार्यों को करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *