Home Breaking News तैमूर के नाम पर खूब हुआ था विवाद,Kareena Kapoor ने अब सालों...

तैमूर के नाम पर खूब हुआ था विवाद,Kareena Kapoor ने अब सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं सदमे में चली गई थी ‘

0
138

Kareena Kapoor के बड़े बेटे तैमूर के नाम पर खूब हुआ था विवाद, एक्ट्रेस ने अब सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं सदमे में चली गई थी ‘

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम पर हुए विवाद पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाने जान’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के जरिए करीना अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी है. वहीं इन दिनों बेबो जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम पर हुए विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखने की असली वजह बताई है.

बेटे के नाम को लेकर जब ट्रोल हुए थे करीना सैफ

बता दें कि बच्चे का नाम तैमूर रखने पर सैफ अली खान और करीना को जमकर ट्रोल किया गया था. वहीं अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि ‘तैमूर नाम रखने के पीछे एक खास वजह थी. सैफ के एक पड़ोसी दोस्त थे, जिनके साथ वह बड़े हुए हैं. उनका नाम तैमूर था और सैफ उन्हें और उनके नाम दोनों को बेहद पसंद करते थे. इस वजह से सैफ कहते थे कि ‘अगर मेरा बेटा हुआ तो मैं उसका नाम तैमूर रखूंगा, क्योंकि मेरा बेटा मेरा पहला दोस्त होगा.’

कहा-मैं सदमे में चली गई थी

करीना ने आगे यह भी कहा कि ‘इस नाम का और किसी भी चीज से कोई लेना-देना नहीं है. जब मैंनै देखा कि मेरे बेटे की वजह से लोग हमे बुरा-भला कह रहे हैं तो मैं सदमे में चली गई. मैं अस्पताल में रो रही थी. मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ था. हम किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे. मैं बस यही कहना चाहूंगी कि किसी भी मां और उसके बच्चे को ऐसी चीजों गुजरना ना पड़े.’

बता दें कि सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी ‘जाने जान’ में करीना के अपोजिट विजय वर्मा नजर आएंगे. फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here