सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टीवी के साथ फोन भी तोड़ दिए पड़ोसियों ने,इरफान पठान का पाकिस्तान पर तंज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पड़ोसियों ने टीवी के साथ फोन भी तोड़ दिए, इरफान पठान का पाकिस्तान पर तंज

एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों की बड़ी जीत हासिल की. भारत की इस जीत के बाद इरफान पठान ने बेहद दिलचस्प रिएक्शन दिया.

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. ग्रुप स्टेज में खेला गया पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके बाद सुपर-4 में खेले गए मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 228 रनों से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान की इस हार के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान पर तंज कसा.

इरफान पठान ने एक ट्वीट के ज़रिए हार के बाद पाकिस्तान की चुटकी ली. पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि लगता है कि इस बार टीवी के साथ मोबाइल भी तोड़ दिए. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “खामोशी छाई हुई है काफी.” इसके आगे उन्होंने खामोशी जैसे इमोजी का इस्तेमाल किया. उन्होंने आगे लिखा, “लगता है पड़ोसियों ने टीवी के साथ-साथ मोबाइल भी तोड़ दिए…”

यूज़र्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Advertisement

इरफान पठान की इस पोस्ट पर यूज़र्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. एक यूज़र ने लिखा, “वो वाला डायलॉग पोस्ट करो, “और पड़ोसियों संडे कैसा जा रहा है.” एक दूसरे यूज़र ने पाकिस्तान की बैटिंग को ट्रोल करते हुए लिखा, “नेपाल ने पाकिस्तान से अच्छा खेला था.” एक और यूज़र ने दिलचस्प कमेंट करते हुए लिखा, “इतने रन में पाकिस्तान को दो बार खेलने का मौका देना चाहिए. हद है 128 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई.”

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत 

बता दें कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत की ओर से पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सिर्फ 2 विकेट पर 356 रन बोर्ड पर लगाए गए. टीम के लिए विराट कोहली (122*) और केएल राहुल (111*) ने शतक जड़ा. रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 32 ओवर में 128 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे की सबसे बड़ी जीत हासिल की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *