सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खालिस्तानी मुद्दे पर बोले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम हिंसा और नफरत के खिलाफ

2 मिनट पढ़ें
खालिस्तानी मुद्दे पर बोले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम हिंसा और नफरत के खिलाफ

खालिस्तानी मुद्दे पर बोले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम हिंसा और नफरत के खिलाफ

Advertisement

खालिस्तानी मुद्दे पर बोले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम हिंसा और नफरत के खिलाफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई है. इस दौरान दोनों देशों के बीच खालिस्तान को लेकर भी चर्चा हुई है. बैठक के बाद ट्रूडो ने कहा है कि कुछ लोग पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. हम हिंसा और नफरत के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के साथ विदेशी हस्तक्षेप के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है.

कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही हम हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा मौजूद हैं।

Advertisement

उनसे पूछा गया था कि क्या बैठक के दौरान खालिस्तानी चरमपंथियों का मुद्दा उठा था।उन्‍होंने कहा, मुझे लगता है कि समुदाय के मुद्दे पर यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि चंद लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। इसका दूसरा पहलू यह है कि हमने कानून के शासन का सम्मान करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला है।

इस साल जुलाई में टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी तत्वों द्वारा किल इंडिया पोस्टर प्रदर्शित करने की घटनाओं पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि कनाडा स्पष्ट रूप से वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित होकर इन विरोध प्रदर्शनों की अनुमति दे रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *