सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

‘कुंडली भाग्य’ की कृतिका ने की रोका सेरेमनी, जानिए- कब शादी करेंगी Twinkle Vasisht

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘कुंडली भाग्य’ की कृतिका ने बॉयफ्रेंड हर्ष संग की रोका सेरेमनी, जानिए- कब शादी करेंगी Twinkle Vasisht

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ जल्द ही शादी के बंधने वाली हैं. ट्विंकल की हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड हर्ष संग रोका सेरेमनी भी हुई है.

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य’ की कृतिका उर्फ ट्विंकल वशिष्ठ को कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हर्ष तुली से प्यार हो गया है. एक्ट्रेस की 23 अगस्त को अहमदाबाद में उनके करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रोका सेरेमनी भी हो चुकी है. ट्विंकल का परिवार अहमदाबाद में रहता है जबकि उनके मंगेतर हर्ष दिल्ली में रहते हैं. वहीं अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है.

कब है ट्विंकल वशिष्ठ की शादी?

Advertisement

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र से जानकारी मिली है कि ट्विंकल वशिष्ठ अपने मंगेतर हर्ष संग अगले साल मार्च में शादी करने की प्लानिंग कर रही है. ट्विंकल पिछले पांच साल से हर्ष के साथ रिलेशनशिप में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, “दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले तब हुई थी जब हर्ष मुंबई में काम कर रहे थे. वे कुछ समय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं. उनकी रोका सेरेमनी 23 अगस्त को अहमदाबाद में हुई थी जिसके बाद ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

ट्विंकल वशिष्ठ वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो ट्विंकल पिछले कुछ सालों से कुंडली भाग्य का हिस्सा हैं. एक्ट्रेस ने आठ महीने पहले जनवरी में अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल में भी कैमियो किया था. पहले के एक इंटरव्यू में जब वह अलीबाबा के कलाकारों में शामिल हुई थीं, ट्विंकल ने कहा था, “मैं कुछ अलग करना चाहती थी. मैं एक सुपरनैचुरल या फंतासी/काल्पनिक शो का हिस्सा बनना चाहती थी. कुंडली भाग्य एक ग्रेट शो है, लेकिन मैंने अलीबाबा में एक देवी का किरदार निभाया था जो एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी. इसके अलावा शीज़ान खान एक दोस्त हैं और उनके साथ मेरा एक अहम सीन था, लेकिन अब मैं अभिषेक निगम के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करूंगी क्योंकि उन्होंने शो में उनकी जगह ली है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *