Home Breaking News आग बुझाने के चक्कर में फिसले सवि-ईशान, क्या शुरू होगी इनके रोमांस...

आग बुझाने के चक्कर में फिसले सवि-ईशान, क्या शुरू होगी इनके रोमांस की दास्तान

0
243

गणपति मंडप में लगी आग बुझाने के चक्कर में फिसले सवि-ईशान, क्या अब शुरू होगी इनके रोमांस की दास्तान

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि कॉलेज में गणेश चतुर्थी का बेहतरीन इंतजाम करती है. हालांकि आयुष मंडप के पर्दों में आग लगा देता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी का काफी पॉपुलर सीरियल है. इस शो की कहानी बहुत सारे दिलचस्प मोड़ों से भरी हुई है जिसकी वजह से दर्शक इससे बंधे रहते हैं. हाल ही में शो में 20 साल का लीप लिया गया था और अब इस सीरियल का ट्रैक सवि और ईशान के ईर्द-गिर्द घूम रहा है. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या नया ड्रामा दिखाया जाएगा.

सवि ने की कॉलेज में गणेश चतुर्थी की सजावट

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि कॉलेज में गणेश चतुर्थी की सजावट को बेहद खूबसूरत तरीके से करेगी. सब कुछ एक दम परफेक्ट हो इसके लिए वह वीडियो कॉल पर अश्विनी से भी मदद लेती दिखती है. इधर मंदार के दिमाग में बस ईशा से बदला लेने का जुनून सवार है. हालांकि वीनू उसका प्लान सुन लेगा और कहेगा कि सिर्फ सबक सिखाना था जान नहीं लेनी है.

सवि की तारीफ होने पर दुर्वा चिढ़ी

इधर भोसले परिवार कॉलेज पहुंचता है और गणपति की सजावट देखकर हैरान रह जाता है. हालांकि जैसे ही उन्हें पता चलता है कि ये सब सवि ने किया है वैसे ही उनका चेहरा उतर जाता है. इधर ईशान का बेस्ट फ्रेंड सवि के काम की तारीफ करेगा. इससे दुर्वा सवि से चिढ़ जाएगी और फिर वो आयुष को सवि की मदद करने के लिए खूब खरी-खोटी भी सुनाएगी.

आयुष ने मंडप के पर्दों में लगाई आग

इधर जब दुर्वा आयुष पर सवि की मदद करने के लिए भड़क रही होगी तो वो कहेगा कि ये सब उसने कुछ सोचकर ही किया था और वो वक्त आने पर अपनी चाल चलेगा. इसके बाद आयुष मंडप के पर्दों में आग लगा देगा. इसी दौरान ईशान वहां पहुंच जाएगा और फिर वो आग बुझाने की कोशिश में जुट जाएगा. सवि भी आग को बुझाने की कोशिश करेगी लेकिन वो खुद आग की लपटों में घिर जाएगी और उसका कुर्ता आग पकड़ लेगा.

ईशान जब सवि के कुर्ते में आग लगी हुई देखेगा तो वो उस पर पानी डालेगा और इसी दोनों दोनों फिसल जाएंगे दोनों एक दूसरे में खोए नजर आएंगे. हालांकि फिर संभलते हुए ईशान सवि को डाटेंगा कि वो ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाल पाई और वह अब उसे कोई काम नहीं देगा. क्या सवि खुद को सही साबित कर पाएगी? ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here