दिल्ली के आरके पुरम इलाके में आज एक बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था। यह वारदात साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक्ट के अंबेडकर बस्ती में हुई है। दोनों घायल महिला को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बहनें थीं। हमलावर उनके भाई को मारने आए थे, लेकिन उसे बचाना दोनों बहनों को महंगा पड़ गया। हमलावरों ने दोनो बहनों को गोली मार दी। जिनकी मौत हॉस्पिटल में हो गई है। इनकी पहचान 30 साल की पिंकी और 29 साल की ज्योति केके रूप में हुई है। पुलिस ने गोली मारने वाले शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरब से दबंग फायरिंग करते जा रहे है और लोग वहां चीख रहे हैं। इस फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी थी। दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी है। दोनों बहने रिश्ते में बहन है और एक का नाम पिंकी और एक ज्योति है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4:40 पर कॉल आया था। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हॉस्पिटल ले जाया गया। हमलावर मुख्य रूप से बहनों के भाई के लिए आए थे। शुरूआती जांच में मामला रुपये के लेन-देन को लेकर सामने आया है।


