Home Breaking News ट्रैक्टर ट्रॉली में कार की टक्कर से 3 की मौत, 5 घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली में कार की टक्कर से 3 की मौत, 5 घायल

0
163

मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली में कार की टक्कर से 3 की मौत, 5 घायल

मनासा थाना प्रभारी आरसी दांगी ने बताया कि दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार को एक कार के खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रूपवास गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुई.

आठ लोगों के साथ हुआ हादसा

मनासा थाना प्रभारी आरसी दांगी ने बताया कि उज्जैन से मंदसौर की ओर जा रहे एक परिवार के आठ लोगों के साथ हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसी.

मनासा थाना प्रभारी आरसी दांगी ने बताया कि दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here