सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल इस लड़के को देख फैन्स को हुआ धोखा, बोले- दूसरा जन्म तो नहीं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वही स्माइल…वही कद-काठी…वही मासूमियत, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल इस लड़के को देख फैन्स को हुआ धोखा, बोले- दूसरा जन्म तो नहीं

सुशांत को गए 3 साल से अधिक का समय हो चला है, लेकिन फैन्स उन्हें आज भी याद करते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके हमशक्ल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हूबहू उनकी तरह लगता है. इस लड़के को देख फैन्स हैरान रह गए हैं.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए तीन साल गुजर चुके हैं, लेकिन उनके फैन आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाते हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है. सुशांत की यादें उनके फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं. वहीं जब सुशांत के एक हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक सामने आया तो कुछ लोग सच में कंफ्यूज हो गए कि क्या सुशांत सच में वापस आ गए. सैकी पाड्या नाम के इस शक्स का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है.

सुशांत के हमशक्ल सैकी पाड्या ने ये वीडियो सुशांत की मौत के बाद जून 2020 में इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. सैकी का चेहरा काफी कुछ सुशांत से मिलता-जुलता है, वीडियो में कई जगह वह हूबहू सुशांत से नजर आते हैं. सैकी का ये वीडियो इंस्टाग्राम के अलावा टिक टॉक पर खूब देखा गया था. वहां इसे 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत के ढेरों फैंस ने इस पर किया कमेंट

सुशांत के हमशक्ल सैकी पाड्या के वीडियो को देख सुशांत सिंह राजपूत के ढेरों फैंस ने इस पर कमेंट किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सुशांत लौट आया, ऐसा लग रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा, सुशांत की जगह तो कोई नहीं ले सकता. तीसरे ने लिखा, कमाल.. आप सच में सुशांत लग रहे हो. चौथे ने लिखा, सुशांत की याद दिला दी. वहीं एक अन्य ने लिखा, ये तो सुशांत का छोटा भाई लग रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *