सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

फंदे से लटकता मिला DU से निकाले गए टीचर का शव, कमरे से मिली शराब की कई बोतलें और सिगरेट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हिंदू कॉलेज से हाल में हटाये गये एड-हॉक शिक्षक अपने कमरे में मृत मिले

पुलिस के मुताबिक वह अपने कमरे में पंखे से फंदे पर मृत अवस्था में लटके हुए मिले. शिक्षक के साथ उनका एक रिश्तेदार रहता था जो घटना के वक्त काम पर गया था. पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक एडॅ-हॉक शिक्षक शहर के रानी बाग इलाके में अपने घर पर मृत मिले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राजस्थान के बारन जिले के मोलकी गांव के रहने वाले 33 साल के समरवीर को हाल में हिंदू कॉलेज में नौकरी से हटाया गया था.

पंखे से फंदे पर मृत अवस्था में लटके हुए मिले

पुलिस के मुताबिक वह अपने कमरे में पंखे से फंदे पर मृत अवस्था में लटके हुए मिले. शिक्षक के साथ उनका एक रिश्तेदार रहता था जो घटना के वक्त काम पर गया था. पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शिक्षक के रिश्तेदार के अनुसार वह अवसाद में थे.

Advertisement

शिक्षक के रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि समरवीर हिंदू कॉलेज में एड-हॉक व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे, लेकिन हाल में उनकी जगह किसी और को नौकरी पर रख लिया गया था. इस बारे में जानकारी के लिए जब कॉलेज की प्राचार्य अंजू श्रीवास्तव को फोन और मैसेज किये गये तो कोई जवाब नहीं मिला.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) हरेंद्र सिंह ने कहा कि कमरे में शराब की अनेक खाली बोतल और सिगरेट के डिब्बे मिले हैं. पुलिस ने कहा कि उसे घटना में किसी तरह की साजिश का संदेह नहीं है.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *