सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) की इस स्पीड को देखकर आप रह जायेंगे हैरान,कह उठेंगे वाह क्या बात है… 

3 मिनट पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) की इस स्पीड को देखकर आप कह उठेंगे वाह क्या बात है… 

इस ट्रेन की खासियत यह है कि ट्रेन में सफर शानदान अनुभव देता है. लोग तेजी  से अपने गंतव्य पर पहुंच जाते हैं. साथ ही ट्रेन की साफ सफाई और यात्री सुविधा को भी स्तरीय बनाया गया है।

Vande Bharat Express Train

देश में जब से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Train) की शुरुआत हुई तब से हर राज्य और हर शहर इस प्रकार की ट्रेन को अपने शहर में लाने की मांग कर रहा है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार देश में अभी 20 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाई (Vande Bharat Express Trains route) जा रही हैं. देश में सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (First Vande Bharat Express Train) नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 के आरंभ में चलाई गई थी . इसके बाद दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई गई थी. 2022 में मुंबई और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी. चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और ऊना (हिमाचल प्रदेश) के बीच चलाई गई . इसके बाद पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मैसूर और चेन्नई के बीच चलाया गया. छठी वंदे भारत महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई. सातवीं ट्रेन को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाया गया. आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को इसी साल जनवरी में तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापटट्नम के लिए आरंभ किया गया था.

भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. 1 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Bhopal Delhi Vande Bharat Express Train) को हरि झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था कि 15 अगस्त 2023 तक देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के निर्माण में तेजी लाई गई है.

रेलवे द्वारा जानकारी यह भी दी गई है कि वर्तमान में वंदेभारत एक्सप्रेस को 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाए जाने का प्रावधान किया है जबकि कुछ दिनों में इस ट्रेन को स्टेनलैस स्टील से तैयार किया जाएगा और यह 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से यात्रा करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *