सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

फिर से बौखलाए’बाबर आजम’,आईपीएल को लेकर कह दी ऐसी बात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बाबर आजम फिर से बौखलाए, अब आईपीएल को लेकर कह दी ऐसी बात

बाबर आजम ने आईपीएल को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर उनका जमकर मजाक बन रहा है।

आईपीएल 2023 एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल एक ऐसी लीग है, जिसमें पूरी दुनिया के ​खिलाड़ी खेलने की चाहत रखते हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों के इसमें खेलने पर बैन है। साल 2008 के आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी अलग अलग टीमों से खेलते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन इसके बाद उन बैन लग गया। अब पाकिस्तान में अपनी लीग होती है, जिसका नाम पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग है। जिस आईपीएल में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हैं, उसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेल पाते हैं, इसकी खीज समय समय पर उनकी ओर से दिखाई भी पड़ती है। अब पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से अपनी तुलना करने वाले पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने आईपीएल को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर पूरी दुनिया हंस रही है और उनका मजाक बना रही है।

बाबर आजम ने आईपीएल को लेकर कही ये बात इस वक्त पीएसएल 2023 खेला जा रहा है। इसमें बाबर आजम खेल रहे हैं। अब पाकिस्तान सुपर लीग में आखिरी वक्त चल रहा है। इस बीच अब बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी के पॉडकास्ट पर कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में कंडीशन दूसरी तरह की होती हैं। बीबीएल में पिचें तेज होती हैं और वहां पर खेलकर काफी कुछ सीखने के लिए मिलता है। वहीं अगर आईपीएल की बात की जाए तो वहां पर एशिया जैसी ही कंडीशन खेलने के लिए मिलती हैं। अब बाबर आजम ना तो आईपीएल खेलते हैं और न ही कभी भारत में खेलते हैं। बाबर आजम ने जब से इंटरनेशनल डेब्यू किया है, पाकिस्तानी टीम का भारत में बैन है। यानी वे भारत में आकर कभी भी क्रिकेट नहीं खेले हैं, ऐसे में वे भारत की पिच की कंडीशन को कैसे जानते हैं, ये अपने आप में बड़ा सवाल है।

Advertisement

बाबर आजम अपनी टीम की ओर नहीं देख रहे हैं

बाबर आजम को पहले अपने पीएसएल की कंडीशन और अपने देश के बारे में सोचना चाहिए, जहां स्थितियां विकराल हो रही हैं। पाकिस्तान में तो पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ही गिरफ्तार किया जा सकता है। बाबर आजम का प्रदर्शन पीएसएस में बहुत अच्छा नहीं रहा है। बाबर आजम का ये बयान बताता है कि आईपीएल में न खेल पाने की खीज वे इस तरह के बयान देकर निकाल रहे हैं। आपको याद ही होगा कि इससे पहले हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और बेहूदे बयान देने के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी ने भी कहा था कि आईपीएल काफी लंबा चलता है, वहीं पीएसएल कम समय में खत्म हो जाता है। ये तो एक बानगी भर है। पाकिस्तान के अभी ​के खिलाड़ी हो या पूर्व खिलाड़ी, उन्हें भारतीय ​क्रिकेट और आईपीएल को लेकर बयान देने में ज्यादा मजा आता है, क्योंकि इससे उन्हें टीआरपी भी मिलती ही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *