सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

विराट कोहली के शतक में सचिन तेंदुलकर की सिडनी में खेली गयी 241 रन की ऐतिहासिक पारी की दिखी झलक

3 मिनट पढ़ें

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को संयम से खेली पारी में लगभग 40 महीने के सूखे को खत्म करते हुए अपना 28वां शतक पूरा किया। इस पारी में कोहली ने नाथन लियोन के खिलाफ एक रन लेकर 241 गेंद में अपना शतक पूरा किया और शतक बनाने तक सिर्फ पांच चौके लगाये। यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला टेस्ट शतक है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों को मिलाकर अब 75 शतक हो गये हैं। शतक पूरा करने के बाद कोहली ने ना तो अपने अंदाज में उछलकर जश्न मनाया, ना ही सीने पर मुक्का जड़ा। शतक पूरा करने के बाद उनके चेहरे पर राहत का भाव दिखा।

उन्होंने शतक पूरा करने के बाद बल्ले और हेलमेट को उठाकर दर्शकों का अभिवादन करने के बाद अपनी शादी की अंगूठी को चूमा, जिसे वह अपने गले की चैन में पहनते हैं। इन 40 महीनों में कोहली का बल्ला रूठा रहा और उनका टेस्ट औसत 25 के करीब रहा। इस दौरान उनके आलोचकों और प्रशंसकों को ऐसी पारी का इंतजार था। महान खिलाड़ियों में बाधाओं को पार करने की क्षमता होती है और रविवार को कोहली ने एक चैंपियन के जुझारूपन का परिचय देते हुए बड़ी बाधा पार की। यह पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान मेलबर्न में पाकिस्तान के हारिस रऊफ के खिलाफ शानदार सीधा छक्का जड़ने वाले आत्मविश्वास से लबरेज कोहली नहीं थे। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के उलट वह किसी भी कीमत पर तीन अंकों के आंकड़े को छूना चाहते थे।

रविवार को कोहली की पारी में महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सिडनी में खेली गयी दोहरी शतकीय पारी की झलक दिखी। तेंदुलकर ने इस पारी में ब्रेट ली की अगुवाई वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ 200 रन पूरा करने के बाद अपना चहेता कवर ड्राइव शॉट लगाया था। कोहली की यह पारी कई मायनों में तेंदुलकर की इस पारी की तरह दिखी। उन्होंने भी ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों को नहीं छेड़ा। तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किल परिस्थितियों में भी उन्होंने मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन की ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद को विकेटकीपर के लिए छोड़ दिया। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी का पांचवां चौका 89वीं गेंद पर लगाया जबकि छठा चौका उनकी पारी के 251 वीं गेंद पर आया। इस बीच 162 गेंद तक उन्होंने कोई चौका नहीं लगाया। चौथे दिन की शुरुआती सत्र में कोहली के बल्ले से एक भी चौका नहीं निकला। कोहली ने इस दौरान अक्षर पटेल के साथ तेजी से दौड़कर रन चुराकर अपनी फिटनेस का परिचय भी दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *