सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

तमिलनाडु में बड़ा हादसा, भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत, 11 घायल

2 मिनट पढ़ें

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में वानियामबाडी के पास भगदड़ में चार बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये भगदड़ एक साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई। तिरुपत्तूर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वानियामबाडी में थाईपुसम के अवसर पर आज एक व्यक्ति द्वारा मुफ्त ‘वेश्टि’ और साड़ियां बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ‘वेश्टि’ और साड़ियां पाने के लिए टोकन लेने के दौरान हुई भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई।

इस बीच घटना पर दुख जताते हुए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भगदड़ में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों के लिए प्रत्येक को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि थाईपूसम उत्सव के दौरान मुफ्त साड़ी पाने के लिए 1,000 से अधिक महिलाओं की भीड़ इकट्ठी हुई थी। थाईपुसम हिंदू तमिल समुदाय द्वारा थाई के तमिल महीने में पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला एक त्योहार है।

इससे पहले एक निजी संगठन ने घोषणा की थी कि वह थाईपूसम के मौके पर महंगी साड़ियां बांटेगा। भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठी हो गईं, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। अस्पताल में भर्ती कई लोगों में से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *