सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा लंदन में हुए सम्मानित

2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान को लंदन में उल्लेखनीय उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया। ‘इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग पुरस्कार’ एक समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग के साथ साझेदारी में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन यूके द्वारा दिया जाता है।

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह पुरस्कार उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल करने वाले 75 लोगों और भारतीय-ब्रिटिश समुदाय के लिए सेतु के रूप में काम करने वाले कुछ व्यक्तियों को दिया गया। चोपड़ा ने समारोह में अपने संबोधन में कहा, “पंद्रह साल पहले, मैं मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में एक छात्रा थी, मेरा वजन सामान्य से अधिक था, मैं संघर्षरत छात्रा थी, ब्रिटेन में बसने के लिए आंखों में सपने थे।” लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन करने वाले चड्ढा ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में “भारत की सेवा करने की बेहिचक भावना” की बात की। वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले पूनावाला को टीका निर्माण के क्षेत्र में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया, और लोफबोरो विश्वविद्यालय से अध्ययन करने वाली अदिति चौहान को खेल के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *