सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Hockey World Cup: भारत ने क्लासीफिकेशन मैच में जापान को 8.0 से हराया, हरमनप्रीत सिंह ने किए 2 गोल

3 मिनट पढ़ें

खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आखिरकार दो गोल किये जिसकी मदद से भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के औपचारिक क्वासीफिकेशन मैच में बृहस्पतिवार को जापान को 8 . 0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड के हाथों क्रॉसओवर मैच में हारने के बाद क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हुई भारतीय टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी। भारत ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में चार चार गोल किये। भारत को अब नौवें से 12वें स्थान के मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।

हरमनप्रीत ने 46वें और 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जिससे उनका आत्मविश्वास बढेगा। इस मैच से पहले भारत को मिले 26 पेनल्टी कॉर्नर में अधिकांश उन्होंने ही लिये लेकिन सफलता का प्रतिशत बहुत कम रहा। भारत के लिये 23 वर्ष के अभिषेक ने भी 36वें और 44वें मिनट में मैदानी गोल दागे। उनके अलावा मनदीप सिंह (33वां), विवेक सागर प्रसाद (40वां), मनप्रीत सिंह (59वां) और सुखजीत सिंह (60वां) ने गोल दागे। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। भारत ने तीसरे क्वार्टर में चार और चौथे क्वार्टर में भी चार गोल किये। बिरसा मुंडा स्टेडियम पर इस मैच को देखने के लिये पूरी तादाद में दर्शक मौजूद थे। भारत ने पहले क्वार्टर में जमकर हमले बोले और 12वें मिनट में उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके। जापान को भी दूसरे क्वार्टर में मिले दोनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।

हाफटाइम तक भारत ने विरोधी गोल पर 16 हमले बोले जबकि जापानी टीम नौ बाद ही हमले कर पाई लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई। तीसरे क्वार्टर के तीन मिनट के भीतर ही भारत ने पेनल्टी कॉर्नर वैरिएशन पर पहला गोल दागा। अमित रोहिदास के पुश पर मनदीप ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल किया । तीन मिनट बाद अभिषेक ने भारत की बढत दुगुनी कर दी। भारत के लिये तीसरा गोल छठे पेनल्टी कॉर्नर पर हुआ। प्रसाद ने विश्व कप में अपना पहला गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में अभिषेक ने एक और गोल किया। हरमनप्रीत ने चौथे क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल किया। इसके बाद मनप्रीत और सुखजीत ने आखिरी मिनट में गोल दागे। अन्य मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने मलेशिया को 6 . 3 से हराया जबकि वेल्स ने फ्रांस को 2 . 1 से मात दी। वेल्स का सामना अर्जेंटीना से होगा जिसने चिली को 8 . 0 से हराया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *