भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी शादी कें बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में शादी रचाई। इस शादी में लगभग 100 मेहमानों को बुलाया गया, जिसमें खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने के बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों के बीच मिठाई बांटी है। लोकेश राहुल सातवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। राहुल से पहले विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान ऐसा कर चुके हैं। इस शादी में केएल राहुल के खास दोस्त विराट कोहली शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें आज इंदौर में स्पॉट किया गया था। वो वहां पर इंडिया-न्यूजीलैंड मैच में बिजी हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इन गेस्ट्स को खाना प्लेट्स में नहीं, बल्कि केले के पत्तों में परोसा गया। खाने में साउथ इंडियन क्विजीन रखी गई।
अथिया और केएल राहुल की शादी बेहद खास तरीके से हुई, क्योंकि उनकी वेडिंग आउटफिट को सब्यासाची ने डिजाइन किया। इस खास मौके पर अथिया रेड नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। अथिया और केएल राहुल की शादी से पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अथिया और केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।’



