सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

विराट और रोहित ने कहा, विश्व कप से पहले सिराज का फॉर्म भारत के लिये अच्छा संकेत

2 मिनट पढ़ें

सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म इस साल के आखिरी में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले भारत के लिये अच्छा संकेत है। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में सिराज पिछले एक साल से वनडे में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं ।कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे जीतने के बाद कहा ,‘‘ मोहम्मद शमी तो हैं ही लेकिन जिस तरह से सिराज खेल रहे हैं और नयी गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह शानदार है। ’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिये हैं जो पहले एक मसला था । वह हमेशा बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करता है ।’’कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ सिराज की गेंदबाज देखकर अच्छा लगा। वह अपार प्रतिभाशाली है और पिछले कुछ साल से बहुत अच्छा खेल रहा है। ’’भारत ने श्रीलंका को श्रृंखला में 3 . 0 से हराया।

रोहित ने कहा ,‘‘ यह अच्छी श्रृंखला थी। हमने अच्छी गेंदबाजी की , विकेट लिये और बल्लेबाजों ने रन भी बनाये। ’’भारत को अब बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं । रोहित ने कहा ,‘‘ हमें देखना होगा कि पिच कैसी है , उसी के हिसाब से टीम संयोजन तय होगा । न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान को हराकर लौट रही है तो उसे हराना आसान नहीं होगा।’’ श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा ,‘‘ यह निराशाजनक है। हमने ऐसे मैच की कल्पना नहीं की थी । हमें अच्छी शुरूआत करना सीखना होगा । गेंदबाजों को विकेट लेने होंगे और बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *