सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही बिग बॉस के घर से होने जा रही इस कंटेस्टेंट की विदाई

2 मिनट पढ़ें

बिग बॉस 16 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार शो में फैमिली स्पेशल वीक होने वाला है और ऐसे में कंटेस्टेंट के घरवाले शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं, अब बिग बॉस से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है कि एक कंटेस्टेंट को फिनाले से पहले ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बिना जनता के वोट्स के ही सबसे चहेते कंटेस्टेंट को बेघर कर दिया जाएगा। ये कंटेस्टेंट पहले भी शो से बाहर हो चुका है और अब इसे बेघर करने के बाद दोबारा वापसी का मौका भी नहीं मिलेगा।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की। ताजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक का सफर जल्द ही शो से खत्म होने वाला है। खबरों की मानें तो वह 12 जनवरी को शो से बाहर हो जाएंगे और ये सब बिना किसी वोटिंग के आधार पर होगा। कहा जा रहा है कि फैमिली वीक में कोई उनका खास आएगा और उन्हें शो से बाहर ले जाएगा। हालांकि अब्दु इससे पहले भी शो से बाहर हो चुके हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही वह घर में वापस आ गए थे।

पहले जहां अब्दु रोजिक अपने गेम के लिए शूट करने गए थे, तो इस बार भी कुछ ऐसा ही है। बिग बॉस 16 को फरवरी तक का एक्सटेंशन मिल गया है और अब्दु के पहले से ही कुछ कमिटमेंट्स हैं। ऐसे में अब्दु शो में ज्यादा समय तक नहीं रह पाएंगे और उन्हें फिनाले से पहले ही बाहर आना होगा। अब्दु के शो से बाहर जाने को लेकर फैंस के साथ ही घरवाले भी मायूस हो जाएंगे। बता दें कि इस बार फैमिली वीक है और सभी कंटेस्टेंट के परिवार वाले शो में आने वाले हैं। फराह खान अपने भाई साजिद खान के सपोर्ट में शो का हिस्सा बनेंगी। वह एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अब्दु को अपना भाई बताती हैं। वहीं, शिव ठाकरे, टीना और स्टैन की मम्मी शो में आएंगे। निमृत के पापा, सुंबुल के अंकल और अर्चना के भाई भी बीबी हाउस में दिखेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *