सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

शीजान की बहनों का दावा- तुनिषा की मां करती थी उसको टॉर्चर

3 मिनट पढ़ें

तुनिषा सुसाइड केस में जहां एक ओर शीजान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं तो वहीं अब शीजान के परिवार वालों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तुनिषा शर्मा की मां के आरोपों का एक-एक करके जवाब दिया है। शीजान के परिवार वालों ने मीडिया के सामने आकर उन सभी आरोपों का जवाब दिया जो तुनिषा की मां ने शीजान और उनके परिवार पर लगाए हैं। इसके साथ ही तुनिषा की मां के बारे में ऐसी-ऐसी बातें बताईं जिसके बाद इस केस में नया मोड़ आ सकता है।

शीजान की तरफ से उसकी मां और दोनों बहनें शफक और फलक नाज ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शीजान की बहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘तुनिषा मेरी बहन जैसी थी। तुनिषा का हिजाब वाला फोटो जो सामने आया है वो शो का है। हम जब भी माइथो शो करते हैं तो हिंदी सीखते हैं। किसी भी भाषा का किसी भी धर्म से क्या लेना देना है। किसी भी भाषा का आप इस्तेमाल बोलचाल में करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप इस रिलीजन में कनवर्ट हो रहे हैं। रिलीजन पर्सनल होता है। इसके लिए कोई भी किसी को फोर्स नहीं कर सकता। ये पूरा मैटर मेंटल हेल्थ का है। तुनिषा ने शो के सीन के दौरान हिजाब पहना था। उसी सीन का ये फोटो है। सेट पर सिर्फ गणपति सेलिब्रेशन हो रहा था। पवन शर्मा जो कि तुनिषा के मामा और मैनेजर हैं उनका कहना है कि हमने हिजाब पहनाया है वो गलत है। चैनल की तरफ से हिजाब पहनाया गया है।’

इसके साथ ही शीजान की बहन ने कहा- ‘तुनिषा की मां उसका ध्यान नहीं रख पाई। तुनिषा कभी भी काम नहीं करना चाहती थी वो घूमना चाहती थी। हमें फक्र है कि हमने उसे खुशी दी है। तुनिषा की मां बार-बार फोन करती थी। तुनिषा को कभी भी मां का प्यार नहीं मिला। तुनिषा की मां उससे जबरदस्ती काम करवाती रहती थी। वो शूट पर नहीं जाना चाहती थी। सच तो ये है कि तुनिषा को कभी मां का प्यार मिला ही नहीं। वो बीते 15 दिनों से काफी परेशान थी। क्या उसकी मां की जिम्मेदारी नहीं थी कि वो सेट पर उसके साथ आए?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *