सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पंत की हालत में काफी सुधार, किसी और अस्पताल में नहीं होंगे शिफ्ट

2 मिनट पढ़ें

क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं । पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही। पंत की मां सरोज पंत और लंदन से आई बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने यहां मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात की। परिवार के साथ अस्पताल में लगातार बने हुए उमेश कुमार ने कहा ,‘‘ उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है । उनकी हालत में कल से काफी सुधार आया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को ही कर ली गई। पहली ड्रेसिंग आज हुई है।’’ पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रूड़की जा रहे थे।

उमेश कुमार ने कहा कि बीसीसीआई के डॉक्टर लगातार मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं और इस बारे में फैसला लेंगे कि उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है या नहीं। वहीं श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां चिकित्सकों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। बीसीसीआई भी उनके संपर्क में है, उनकी हालत पर ताजा जानकारी ले रहा है। फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा।’’ एक सवाल के जवाब में श्याम शर्मा ने कहा कि पंत ने उन्हें बताया कि अंधेरा था और दुर्घटना उस समय हुई जब वह एक गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने कहा, ‘‘पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे प्रशंसकों के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *