सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

तुनिषा की मां का सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस पर इस्लाम अपनाने का बनाया गया था ‘दबाव’

4 मिनट पढ़ें

दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने सनसनीखेज दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने का ‘दबाव’ था। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि तुनिषा को उसके पूर्व प्रेमी शीजान खान द्वारा लगातार अलग-अलग तरीकों से परेशान किया गया था। उसके परिवार और उसकी इच्छा के विरुद्ध कई काम करने के लिए मजबूर किया गया था और उसपर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला गया था। वनिता ने कहा, शीजान का हमारी मासूम बेटी पर अनुचित प्रभाव था। उसने शीजान की मां को ‘अम्मी’ कहना शुरू कर दिया था, उसकी बहन उसे ‘दरगाह’ ले जाती थी और उसका जन्मदिन मनाती थी। उन्होंने कहा कि शीजान कथित तौर पर उसे इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर कर रहा था। तुनिषा ने ‘बुर्का’ पहनना तक शुरू कर दिया था।

वनिता ने आरोप लगाया, ”खान परिवार ने तुनिषा को अपने घर पर लंबे समय या दिन बिताने के लिए मजबूर किया, जाहिर तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध, उसके जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने घर को सजाया, और उसने उनके लिए महंगे उपहार खरीदे।” अभिनेत्री की मां ने पालघर पुलिस से खान परिवार को जांच में शामिल करने के लिए कहा और एक समय तो यह भी संदेह जताया कि तुनिषा की मौत एक ‘हत्या’ हो सकती है। घटनाओं के क्रम को याद करते हुए, वनिता ने कहा कि तुनिषा कुछ दिनों के लिए चंडीगढ़ में क्रिसमस मनाने के लिए जाना चाहती थी ताकि बदलाव हो सके।वनिता ने कहा, एक दिन पहले, मैं टेलीसीरियल के सेट पर बिना बताए आयी थी, लेकिन वह बहुत बिजी थी। फिर भी उसने मुझे शीजान के साथ बात करने के लिए कहा। मैं उससे मिली, लेकिन उसने सिर्फ इतना कहा कि वह ‘सॉरी’ है और मैं जो चाहूं कर सकती हूं।

शर्मा परिवार ने तुनिषा को अस्पताल ले जाने में लगभग 30 मिनट की कथित देरी पर भी संदेह जताया, जहां उसे 24 दिसंबर को मृत घोषित कर दिया गया था। शूटिंग सेट पर पहुंचने के बाद कुछ ही घंटों में क्या हुआ, ये सोचकर वह परेशान हैं। वनिता शर्मा की दलीलें केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले के शोक संतप्त परिवार से मिलने के एक दिन बाद आईं और उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके लिए 25 लाख रुपये का मुआवजा मांगने का आश्वासन दिया। 20 वर्षीय तुनिषा ने 24 दिसंबर को वसई में एक स्थान पर एक टेलीसीरियल की शूटिंग के दौरान आत्महत्या कर ली थी, और एक दिन बाद, उसके सह-कलाकार शीजान को उसकी मां द्वारा आरोप लगाया जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

शर्मा परिवार ने दोहराया, हम तुनिषा के लिए न्याय चाहते हैं, जिसे ओसीडी के अलावा कोई बड़ी बीमारी नहीं थी, और खान परिवार के इस दावे को खारिज कर दिया कि वह डिप्रेशन से पीड़ित थी। वनिता ने बताया, अगर वह डिप्रेशन में होती, तो वह शूटिंग पर लंबे समय तक काम नहीं कर सकती थी, लंबे डायलॉग्स को याद नहीं कर सकती थी। तुनिषा की मां ने कहा कि एक बार, जब तुनिषा ने शीजान का मोबाइल चेक किया तो वह आगबबूला हो गया और उसे थप्पड़ मार दिया और फिर उसके साथ संबंध तोड़ने की बात कही। उन्होंने आग्रह किया कि तुनिषा को न्याय दिलाने के लिए शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उसे दंडित किया जाना चाहिए क्योंकि उसने उसे हर कदम पर धोखा दिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *