Home खेल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल

0
190

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते उन्हें कई चोटें आई हैं। पच्चीस वर्ष के पंत रूड़की स्थित अपने घर जा रहे थे । उन्हें दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि नए साल पर ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने घर आ रहे थे और नए साल परघूमने का प्लान भी बनाया था लेकिन रास्ते में ही उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।

हालांकि वह अभी खतरे से बहार है। यह हादसा दिल्‍ली से घर लौटते समय हुआ जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया। बता दें कि कार में उनके अलावा और कोई मौजूद नहीं थी वहीं पुलिस ने बताया कि कार ऋषभ पंत ही चला रहे थे। वहीं हादसे को लेकर ऋषभ पंत ने बताया कि तड़के कार चलाते समय उन्हें झपकी आ गई थी और सेकंड के भीतर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हादसा हो गया। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ के शरीर में ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन एक पैर में फ्रेक्चर की संभावना है हालांकि उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here