सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

शिखर धवन को टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर भावुक हुए फैंस

3 मिनट पढ़ें

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। चयनकर्ताओं ने टीम घोषित की थी। वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम से अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन हटा दिया है। वह न्यूजीलैंड के दौरे पर वनडे में टीम इंडिया के कप्तान थे। वनडे में चयनकर्ता अब भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। इसी कारण उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को तो चुना, लेकिन 37 वर्षीय धवन को बाहर कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उनका अब वनडे करियर भी समाप्त हो गया है।

शिखर धवन  बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे। इस साल वनडे 22 मैचों में धवन ने 688 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 97 रहा। धवन ने छह अर्धशतक लगाए। उनका औसत खराब नहीं रहा है। धवन ने 34.40 की औसत से रन बनाए। पिछले छह वनडे में धवन ने एक अर्धशतक लगाया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 72 रन की पारी खेली थी। उसके दूसरे मैच में तीन और तीसरे में 28 रन बनाकर आउट हुए थे। बांग्लादेश में धवन ने सात, आठ और तीन रन की पारी खेली थी प्रशंसकों ने  शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं करने पर निराशा व्यक्त की है और ट्विटर पर उनको लेकर भावुक पोस्ट किए हैं।

ये है भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

श्रीलंका और भारत के बीच टी20 सीरीज के मैच तीन, पांच और सात जनवरी को खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई, दूसरा पुणे और तीसरा राजकोट में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज के मुकाबले 10 जनवरी को शुरू होंगे। पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी, दूसरा 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा 16 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा।

टी20 में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। वह चोट के बाद वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। रोहित की जगह टी20 में हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। रोहित वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। हार्दिक उप-कप्तान होंगे। धवन ने अब तक 12 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी है। इस दौरान सात में जीत और तीन में हार मिली।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *