सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, नम आंखों से परिवार और साथियों ने दी अंतिम विदाई

2 मिनट पढ़ें

अलविदा तुनिशा शर्मा.. 20 साल की तुनिषा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के इस तरह जाने से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती थी। तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड के गोड़देव शमशान भूमि में किया गया। तुनिशा शर्मा के मामा परम जीत सिंह  ने उनको मुखाग्नि दी। तुनिशा शर्मा का पार्थिव शरीर जब श्मशान भूमि तो उनकी मां वनिता शर्मा बेटी का पार्थिव शरीर देख कर बेहोश गईं। पूरे परिवार के लिए यह बहुत ही दुख का क्षण रहा। तुनिशा शर्मा की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। तुनिशा शर्मा परिवार की इकलौती बेटी थीं, जो महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।

तुनिषा शर्मा का मृत शरीर 24 दिसम्बर की दोपहर उनके शो के सेट पर पंखे से लटका मिला था। तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाये गये हैं। एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के बाद एफएंडबी हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने उनकी मौत से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। डॉक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है, ‘तुनिशा को शाम 4.20 बजे मृत घोषित किया गया। रात को करीब 9 बजे उनका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।’ डॉक्टर पाल के मुताबिक, ‘एक्ट्रेस के गले पर दम घुटने के एक गहरे निशान के अलावा अन्य कोई निशान शरीर पर नहीं पाया गया।’

शीजान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद तुनिषा की मां विनीता शर्मा ने उस पर तुनिशा को धोखा देने का आरोप लगाया था। उधर, शीजान के परिजन ने कहा था कि हमें भारतीय न्यायपालिका प्रणाली पर पूरा भरोसा है और शीज़ान सभी प्रक्रियाओं में मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। हम इस बारे में सही समय आने पर बात करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *