Home खेल FIFA World Cup 2022: पांच बार की चैम्पियन ब्राजील, क्रोएशिया से पेनल्टी...

FIFA World Cup 2022: पांच बार की चैम्पियन ब्राजील, क्रोएशिया से पेनल्टी शूटआउट में हारकर बाहर

0
176

क्रोएशिया ने फुटबॉल विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उसने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर-1 टीम को हरा दिया। क्रोएशिया ने इस मैच को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से अपने नाम कर लिया। उसने जापान के खिलाफ मैच को भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में जीता था। क्रोएशिया की टीम पिछली बार 2018 में भी फाइनल से पहले नॉकआउट के तीन मैचों को पेनल्टी शूटआउट में ही अपने नाम किया था। फाइनल में फ्रांस ने यह नौबत नहीं आने दी थी और मैच को 4-2 से अपने नाम कर लिया था।

निर्धारित 90 मिनट तक इस मैच में एक भी गोल नहीं हुआ था। उसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के इंजरी टाइम में नेमार ने गोल कर सनसनी मचा दी। उन्होंने 105+1वें मिनट में गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि ब्राजील की टीम इस मैच को अब आसानी से जीत जाएगी, लेकिन कुछ और ही होना था। 117वें मिनट में पेट्कोविच ने गोलकर क्रोएशिया को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद 1-1 की बराबरी पर खत्म होने के बाद मैच का फैसला पेनेल्टी शूटआउट के जरिए हुआ, जहां क्रोएशिया ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here