सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

MCD में आप को मिला बहुमत, सीएम केजरीवाल ने कहा सब मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। AAP के सभी मंत्री, MLAs, पार्षद कभी भी अहंकार मत करना। जिस दिन आपने अहंकार किया, उस दिन आपका पतन पक्का है। आपको ऊपर वाला कभी माफ़ नहीं करेगा। MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। सभी से अपील है सभी प्रत्याशी, सभी पार्टियों से कहता हूं कि राजनीति आज तक है। सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है। बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं। कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। सबके सहयोग और लोगों को मिलकर दिल्ली को ठीक करूंगा। 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं। आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। जिन लोगों ने वोट दिया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।

एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा के आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, “अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी है। अब यह देखना पड़ेगा कि करीबी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहता है। अमित मालवीय ने संकेत दिए हैं कि भाजपा अभी भी मेयर पद के लिए लड़ाई में है। अब पार्षद तय करेंगे कि उनका मेयर कौन होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी की हालत अच्छी न होने के बावजूद चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *