सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 21 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किए इंतजाम : प्रमोद झाEast Delhi Skywalk: यमुनापार को मिलेगी पहली स्काईवॉक की सौगात, विकास को नई ऊंचाई दे रही रेखा सरकार : संजय गोयलDelhi Culture Committee: दिल्ली सरकार की कला, संस्कृति एवं भाषा समिति के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. गुरमीत सिंह सूरा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मिलेगी जिम्मेदारीEhsaas 2026 Scheme: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी ‘एहसास 2026’ योजना : संदीप कपूरNikhil Gupta Sentenced: पन्नू की हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को अमेरिका में 19 साल 7 महीने की जेलBelagavi Grandmother Murder: गृहलक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने 78 साल की दादी की जान ली, शव बोरे में भरकर डैम में फेंकाMalda BJP Leader Killed: मालदा में झगड़ा सुलझाने गए भाजपा नेता चंदन मंडल की पिटाई से मौत, पत्नी ने TMC पर लगाया आरोपGondia Air Hostess Murder: एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या में दोस्त की पत्नी गिरफ्तार, 13 लाख में दी थी सुपारी

Rahul Gandhi: रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को रोका जा रहा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली विपक्षी INDIA गठबंधन की रैली से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब सहित कई राज्यों से दिल्ली आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री की ओर से लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में लोगों के बीच भारी नाराजगी और भावनात्मक पीड़ा है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किए जाने का आरोप है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों के वोट की चोरी की जा रही है और विपक्ष संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।

Advertisement

इस दौरान राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के कार्यक्रमों में बदलाव की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित ‘जनता की अदालत’ यानी प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम को बारिश के कारण एक दिन के लिए आगे बढ़ाकर 31 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ मार्च और विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *