सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

सिंगर जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस का किया शुक्रिया

2 मिनट पढ़ें

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए। हादसे में उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लगी है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है। जुबिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी सेहत का हाल बताया है।जुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह खाना खाते नजर आ रहे हैं। जुबिन ने तस्वीर के साथ यह जानकारी साझा की है कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इसके साथ उन्होंने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा है।जुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान मुझे देख रहे थे और इस गंभीर हादसे में उन्होंने मुझे बचा लिया। मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं और मेरी रिकवरी हो रही है। आपके इस बेशुमार प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।’

जुबिन की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी सलामती की दुआ करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी जुबिन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीति मोहन ने लिखा है, ‘आप जल्द स्वस्थ हों, आपको खूब प्यार।’ रैपर बादशाह ने लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाओ भाई।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी जुबिन को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि जुबिन इंडस्ट्री के पसंदीदा गायकों में शुमार हैं। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते हैं। रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं। हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल और फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी गाया था। इसके अलावा भी वह ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *