सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

टीम इंडिया के सेलेक्टर बनने की दौड़ में कूदे विनोद कांबली

3 मिनट पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था और अब नए सिरे से इसे बनाने की कवायद शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास, सलिल अंकोला, समीर दिखे जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का चयनकर्ता बनने की इच्छा जताई है। बता दें नई चयन समिति के लिये आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार को शाम छह बजे तक थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इन सभी दिग्गजों में विनोद कांबली का नाम भी शामिल है। विनोद कांबली टीम इंडिया का सेलेक्टर बनने के इच्छुक हैं। हाल ही में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुलासा किया था कि बीसीसीआई की ओर से मिल रही पेंशन से उनका घर चल रहा है। बता दें बीसीसीआई की ओर से कांबली को 30 हजार रुपये पेंशन मिलती है। विनोद कांबली ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इस वक्त वो बेरोजगार हैं और उनका परिवार पेंशन से ही पेट पाल रहा है।

बता दें कांबली के जिगरी यार और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें काम भी दिया था। उन्हें सचिन ने मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में मेंटॉर बनाया था लेकिन कांबली ने ये नौकरी छोड़ दी। कांबली ने बताया था कि वो रोज सुबह 5 बजे उठकर डीवाई पाटिल स्टेडियम के लिए कैब पकड़ते थे। उस वक्त वो बीकेसी ग्राउंड में शाम को कोचिंग देते थे और ये उनके लिए थकाने वाला शेड्यूल था। इसलिए कांबली ने वो नौकरी छोड़ दी। हालांकि अब विनोद कांबली टीम इंडिया के सेलेक्टर बनना चाहते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 17 टेस्ट का अनुभव है। जिसमें कांबली के बल्ले से 54.2 की औसत से 1084 रन निकले थे। इस दौरान कांबली ने 4 शतक लगाए जिसमें से दो दोहरे शतक थे। कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे मैच भी खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 32.59 की औसत से 2477 रन निकले। कांबली ने वनडे में 2 और 14 अर्धशतक लगाए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली सेलेक्टर बनने की दौड़ में कूद गए हैं। BCCI की नई सेलेक्शन कमिटी के तमाम पदों के लिए आवेदन देने की डेडलाइन 28 नवंबर को खत्म हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम को नए सेलेक्टर्स मिल जाएंगे। बता दें कि हाल ही में BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी की छुट्टी कर दी थी। BCCI ने इसके तुरंत बाद टीम इंडिया के नए सेलेक्टर्स के लिए आवेदन मंगवाए थे। सलिल अंकोला, समीर दिघे और पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने सेलेक्टर्स के पदों के लिए आवेदन किए हैं। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजित अगरकर ने आवेदन किया है या नहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *