सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर महापंचायत में हंगामा,महिला ने शख्स पर बरसाईं चप्पलें

2 मिनट पढ़ें

देश को झकझोर को देने वाले श्रद्धा हत्याकांड को लेकर लोगों में गम और आक्रोश है। इस घटना ने उन मां-बाप के दिल के जख्म को और कुरेद दिया है, जिनकी बेटियों ने प्रेम विवाह कर अपनी जिंदगी बसाई और बदले में उन्हें धोखा मिला। क्योंकि जिस दौर से आज से श्रद्धा के परिजन गुजर हैं कभी वो भी अपने बेटियों के साथ हुए उत्पीड़न के चलते वही सब झेलते हुए आए हैं। मंगलवार को दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा हत्याकांड के विरोध में आयोजित सभा में एक ऐसी ही बेटी की मां का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने सभा के मंच पर ही अपने समधी पर चप्पल बरसा दीं। वह बेटी की लव मैरिज और थाने में कार्रवाई नहीं होने से खफा थीं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिंदू एकता मंच की ओर से छतरपुर में ‘जस्टिस फॉर श्रद्धा’ पर बेटी बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और आफताब के अलावा बेटियों को बचाने के मसले पर चर्चा की जा रही थी।कार्यक्रम में दामाद के पिता को मंच पर देखकर महिला भड़क गईं। गुस्से में महिला ने मंच पर जाकर पहले समधी को थप्पड़ मारा और फिर चप्पल से उसे पीटने लगीं। इस बीच किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थप्पड़ मारने वाली महिला की बेटी और पीड़ित बुजुर्ग पुरुष के बेटे के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों परिवार के बीच उस प्रेम प्रसंग के मसले पर रजामंदी नहीं है। लड़की की मां कल सोमवार को इसी मामले से जुड़ी शिकायत देने महरौली थाने भी गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों की लव मैरिज हो चुकी है।

आज लड़के के पिता को मंच पर देखने के बाद लड़की की मां ने आपा खो दिया और गुस्से में मारपीट कर दी। पुलिस की टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। वहीं कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि मंच पर जाकर थप्पड़ मारने वाली महिला और बुजुर्ग के बीच ये सब एक व्यक्तिगत मामले के तहत हुआ है। बच्ची बचाओ कार्यक्रम से इसका कोई वास्ता नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *