Home खेल हार्दिक और क्रुणाल के साथ दुबई में पार्टी करते नजर आए MS...

हार्दिक और क्रुणाल के साथ दुबई में पार्टी करते नजर आए MS धोनी

0
194

भारत के पूर्व कप्तान MS धोनी को लेकर फैन्स के मन में अलग छवि है। आईपीएल जब शुरू हुआ था तो लेट-नाइट पार्टीज आम बात हुआ करती थीं, लेकिन धोनी कभी उन पार्टियों में नहीं दिखे। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दुबई में धोनी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ पार्टी इंजॉय करते दिखे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और एनसीपी नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आईं।

साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी हार्दिक और क्रुणाल के साथ रैपर बादशाह के गाने ‘काला चश्मा’ पर डांस करते दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे थे, बल्कि उस पार्टी में डीजे भी बने। साक्षी ने ही इसका भी वीडियो शेयर किया है। धोनी साथ ही डिनर के दौरान कुछ लोगों के साथ बात करते भी दिखे। पूर्णा पटेल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साक्षी और धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है।

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। 2021 में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल चैंपियन भी बनी थी। हालांकि, 2022 में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। अब वह आईपीएल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा वह भारत के सबसे सफल कप्तान भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here