सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने रणबीर-आलिया को दी बधाई

3 मिनट पढ़ें

आलिया और रणबीर ने बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है। आलिया भट्ट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी थी। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए घर एक नन्ही मेहमान आई है। इस क्यूट कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा है। उन्होंने इसका खुलासा दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की जर्सी पर नाम लिखकर किया था। दरअसल, रणबीर फुटबॉल के बड़े प्रशंसक हैं और उनकी पसंदीदा फुटबॉल क्लब बार्सिलोना है। अब बार्सिलोना ने भी रणबीर-आलिया को बधाई दी है।

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई। एन नई बार्सा फैन का जन्म हुआ है। हम आप सब से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर आलिया और रणबीर बेटी का क्या नाम रखेंगे? हालांकि, अब इसका खुलासा हो गया है। आलिया-रणबीर ने बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है। आलिया भट्ट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी थी। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें आलिया-रणबीर बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही वॉल पर आलिया-रणबीर कपूर की बेटी का नाम बार्सिलोना की जर्सी पर लिखा दिख रहा है। यह नाम रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने चुना है। आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा था। इसके जरिए उन्होंने बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने लिखा- बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बंग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।

आलिया ने आगे लिखा- वह बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप है। हमने जब पहली बार उसे अपनी बाहों में लिया तो वह सबकुछ महसूस किया, जो इस नाम के अर्थ हैं। शुक्रिया राहा, हमारे परिवार, हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है। रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *