Home मनोरंजन DeepVeer ने मुंबई में खरीदा एक आलीशान घर, 119 करोड़ रुपये की...

DeepVeer ने मुंबई में खरीदा एक आलीशान घर, 119 करोड़ रुपये की है कीमत

0
235

दीपवीर की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ही कालाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। हालंकि ये दोनों एक्टर्स एक दूसरे से काफी अलग हैं पर फिर भी एक कपल के तौर पर ये दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। हाल ही में दोनों ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। इनके फ्लैट का एक वीडियो सामने आया है। 24 नवंबर को पैप्स ने दीपवीर के नए घर का एक वीडियो शेयर किया था। जैसे कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि दीपवीर का नया घर अभी बन रहा है। उस बिलडिंग के गेट के आगे एक LED लगा हुआ है जिसमें साफ दिख रहा है कि उनका घर बनने के बाद कैसा लगेगा।

अगस्त में दीपवीर ने अपने घर की गृह प्रवेश पूजा की फोटोज को शेयर किया था जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। फोटोज में दीपवीर हवन करते दिखाई दे रहे थे। फैंस बहुत बेसबरी से इनके नए घर को देखने का इंतजार कर कर रहे हैं।दीपवीर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। इन्हें एक दूसरे के साथ रहते 10 साल हो चुके हैं। रनवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और उनकी वाइफ दीपिका 2012 से रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड के इस चहीते कपल के लाइफ में काफी उतार चढ़ाव हुए हैं पर इन दोनों ने हमेशा एक दूसरे के साथ दिया है।

आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक पैपराजी पेज ने दोनों के नए मेगा अपार्टमेंट बनने का वीडियो शेयर किया है। क्लिप में, हम एक अंडर कंस्ट्रशन गगनचुंबी इमारत देख सकते हैं, और इसके गेट के बाहर एक एलईडी है जो दिखाती है कि इसे नागपाल डेवलपर्स के रूप में फ्लैट अंदर से कैसे दिखेंगे। सूत्रों की माने तो दोनों के सपनों का महल करीब 119 करोड़ रूपए का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here