सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप में ब्राजील का विजयी आगाज, सर्बिया को 2-0 से हराया

2 मिनट पढ़ें

फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील की टीम ने अपने पहले मैच में सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है, लेकिन टीम के मुख्य स्ट्राइकर नेमार की चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। उनके टखने में चोट लगी है और टीम के डॉक्टर का कहना है कि स्कैन के बाद ही उनकी चोट की गंभारता का पता लगाया जा सकेगा।सर्बिया के खिलाफ मैच में ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचर्लिसन ने किए। उन्होंने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

ग्रुप जी के मैच में ब्राजील की टीम लगभग एक घंटे तक गोल करने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन इसके बाद रिचर्लिसन ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई,जो निर्णायक साबित हुई।ब्राजील की टीम फीफा विश्व कप में लगातार 20वां मैच जीती है। अब यह टीम फाइनल मुकाबला जीतकर 20 साल बाद फिर चैंपियन बनना चाहेगी।नेमार इस मैच में निकोला मिलेनकोविक से टकराकर चोटिल हो गए,लेकिन इसके बाद भी वह 10 मिनट तक खेलते रहे। इसके बाद एंटोनी ने मैदान में उनकी जगह ली। मैच के बाद नेमार को पैर में पट्टी के साथ देखा गया। उनकी चोट ने ब्राजील के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। टीम के डॉक्टर ने नेमार की चोट पर कहा “नेमार के दाहिने टखने में चोट है। सर्बियाई खिलाड़ी के घुटने से टकराने के बाद हमने तुरंत बेंच पर इलाज शुरू किया और फिजियोथेरेपी के साथ इलाज जारी रखा। 24-48 घंटे में एमआरआई के जरिए उनकी चोट के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। हमें इंतजार करने की आवश्यकता है, हम उनकी चोट पर पहले कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। वह चोटिल होने के बाद 11 मिनट तक मैदान में थे, लेकिन आगे नहीं खेल सके।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *