सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने मेसी की अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

2 मिनट पढ़ें

अर्जेंटीना को विश्व कप के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। 10वें मिनट में कप्तान लियोनल मेसी के गोल से बढ़त लेने के बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया। इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे। 1974 के बाद पहली बार अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में 2 गोल खाए हैं। तब उसे पोलैंड के खिलाफ 2-3 से हार मिली थी। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ तीसरी जीत है। अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। अर्जेंटीना ने शुरुआत में अच्छा गेम खेला, लेकिन टीम के प्लेयर्स ने बहुत बार ऑफसाइड कर दिया। अर्जेंटीना ने 7 बार ऑफसाइड किया। अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल लोटारो मार्टिनेज ने कर दिया था, लेकिन उसे रेफरी ने ऑफसाइड की वजह से कैंसिल कर दिया। मेसी का भी एक गोल ऑफसाइड हुआ।

अर्जेंटीना को हराने के बाद सऊदी अरब में जश्न का माहौल है। इसे खुशी को दोगुना किया किंग सलमान ने। किंग ने ऐलान किया है कि बुधवार को मुल्क में छुट्टी रहेगी ताकि लोग इस जीत के अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर सकें। ‘अल अरेबिया’ वेबसाइट के मुताबिक, किंग सलमान को हॉलीडे अनाउंस करने का मश्विरा उनके बेटे और प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था। बुधवार को सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में छुट्टी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *