सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Big boss 16 : शिव बने BB House के नए कैप्टन

2 मिनट पढ़ें

‘बिग बॉस 16’ के नए हफ्ते की शुरुआत काफी शानदार रही, लेकिन आखिर में आते आते साजिद खान का गुस्सा घरवालों के लिए सिरदर्द बनाता नजर आया। प्रियंका से लड़ाई के बाद साजिद खान इतने ज्यादा भन्ना गए कि वह घर में जोर-जोर से चिल्लाने लगे।सुम्बुल ने साजिद यानी राजा से रूम 3 में जाना की बात कही। सुम्बुल का कहना है कि- मैं गलत नजर आ रही हूं। मुझे कैप्टन बनना है। साजिद कहते हैं- किसने तुम्हें सेव किया? सुम्बुल से साजिद ने कहा- सबके दोगलेपन का समझ नहीं आता, तुम लोगों का नॉमिनेशंस में बुरा हाल क्यों हो जाता है? क्या तुम्हें खुद पर भरोसा नहीं है? तुम गौतम 2 मत बनो।

नए हफ्ते में बिग बॉस ने सभी घर वालों के बीच एक टास्क करवाया जिसमे राजा यानी साजिद खान की टीम के सेवक अब्दु रोजिक, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन शामिल रहे। वहीं दूसरी तरह ‘गुलामों’ की टीम यानी प्रियंका, अंकित गुप्ता, सौंदर्या और अर्चना गौतम एक साथ नजर आए। यह टास्क था साजिद के लिए अपनी सत्ता फिर से बरकरार रखना, यदी वह हार गए तो प्रियंका और अंकित की टीम यानी गुलामों का राज होगा। ऐसे में अंकित ने अब्दू रोजिक को कच्चे अंडे खाने के लिए कहा।

जिसे अब्दू ने कंप्लीट किया। इसके बाद अंकित ने 5 मिनट में दो लीटर पानी पीने के लिए कहा। इस पर संचालक ने मना कर दिया कि अब्दू की हेल्थ के चलते वह इस टास्क को मना करते हैं। संचालन को लेकर प्रियंका की उनकी बहस हो गए। वहीं अंकित नाराज होते हैं कि साजिद हर टास्क को रद्द करवा रहे हैं। इसीलिए वह इस टास्क को नहीं खेलेंगे। इस पर अंकित ये हार जाते हैं और अब्दू भी अगले राउंड में बढ़ते हैं।

बिग बॉस ने शिव और अब्दू में से किसी एक को राजा बनने का मौका दिया और इसका फैसला सौंदर्या, शिव और टीना के हाथों में आया। तीनों ने मिलकर शिव को राजा बनाया। इसी के साथ शिव घर के नए राजा बनते हैं। राजा बनने के बाद शिव ने अर्चना को महामंत्री बनाने की बात कहते है। इतना ही नहीं वह अर्चना के साथ ड्यूटी डिस्कस करते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *