सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

बंगाली अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में कई कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन

3 मिनट पढ़ें

बंगाली अभिनेत्री ऐंद्रिला शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, अभिनेत्री ऐंद्रिला शर्मा का आज रविवार 20 नवंबर को निधन हो गया। ऐंद्रिला शर्मा को बीते दिन 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक इंट्राक्रैनील रक्तस्राव से पीड़ित थी और बाएं फ्रंटोटेमपोरोपैरिएटल डी-कंप्रेसिव क्रैनियोटॉमी सर्जरी करवाई गई थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोपहर 12:59 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री को हावड़ा के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वह कैंसर सर्वाइवर थीं जिन्होंने इस बीमारी को दो बार मात दी। आपको बता दे की एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 15 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। वे वेंटिलेटर पर थीं। कार्डियक अरेस्ट आने से पहले एक्ट्रेस को ब्रेन स्ट्रोक भी आया था, जिसकी वजह से उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे।

अगर एंड्रिला शर्मा के करियर की बात करे, तो एंड्रिला शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘झूमर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियलों में मुख्य भूमिका के तौर पर काम किया। एंड्रिला शर्मा को असली पहचान ओटीटी प्लेफॉर्म से मिली है। एक्ट्रेस ने कई ओटीटी प्रोजेक्ट में काम किया है, एक्ट्रेस को कुछ वक्त पहले ही दो ओटीटी प्रोजेक्ट्स में देखा गया है। बता दें, एंड्रिला ने बेहद कम उम्र में अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है।

सीएण ममता बनर्जी ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रख्यात अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आज हावड़ा में अंतिम सांस ली ,होनहार युवा अभिनेत्री केवल 24 वर्ष की थी। उनके उल्लेखनीय टीवी धारावाहिकों में झुमुर, महापीठ तारापीठ, जीवन ज्योति, जीवन कथा, जोंकाठी आदि शामिल हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें इस साल ‘उत्कृष्ट वापसी’ श्रेणी में टेली सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया था। जिस तरह से उन्होंने अदम्य भावना के साथ घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह मिसाल बनी रहेगी। उनका दुखद निधन अभिनय जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ऐंद्रिला शर्मा के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *