सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

लियोनल मेसी अपने आखिरी फीफा विश्वकप को बनाएंगे यादगार,गोल्डन बूट पहनकर खेलते नजर आएंगे

2 मिनट पढ़ें

मेसी की टीम अर्जेंटीना लगातार 36 मैचों से हारी नहीं है। अब यह बूट मेसी के गोल करने में मदद करेंगे। एक कंपनी ने मेसी के लिए यह बूट तैयार करवाए हैं। मेसी यह बूट 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ पहनकर खेलेंगे। अर्जेंटीना के झंडे में सफेद और नीला रंग शामिल है और मेसी के बूट में भी इसे जोड़ा गया है।

विश्वकप ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका

मेसी ने अक्टूबर में एलान किया था कि विश्वकप की ट्रॉफी जीतने का उनके पास यह आखिरी मौका है। विश्वकप की ट्रॉफी को छोड़कर मेसी अपने करियर में सब कुछ हासिल कर चुके हैं। मेसी को यह ट्रॉफी जीतने का मौका 2014 में मिला था, लेकिन उनकी टीम फाइनल में जर्मनी से 0-1 से हार गई थी। अर्जेंटीना ने पिछले साल कोपा अमेरिका का खिताब जीता था और वह इस बार विश्वकप ट्राॅफी जीतने की दावेदारों में शामिल है।अभ्यास मैच में भी अर्जेंटीना की टीम 5-0 से जीता थी।

2016 में ले लिया था संन्यास

मेसी ने 2016 में कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली के हाथों शिकस्त खाने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने बाद में अपना फैसला बदल लिया और वह अभी तक टीम के कप्तान बने हुए हैं।मेसी पर इस साल सबकी निगाहें होंगी। ऐसे में वह अपने देश के लिए ट्ऱॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। मेसी पहली बार 2006 फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और यह उनका पांचवां विश्व कप है। उनके नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 19 मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है। साथ ही अपने देश के लिए भी वह सबसे ज्यादा मैच खेल चुके हैं। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 165 मैच खेले हैं और 91 गोल दागे हैं। दोहा से वह ट्रॉफी लेकर अपने घर लौटना चाहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *