सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

विश्व कप से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच पर फूटा रोनाल्डो का गुस्सा

2 मिनट पढ़ें

रोनाल्डो को इस सीजन में क्लब के कई मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि उन्हें शुरुआती एकादश में भी शामिल नहीं किया गया। वह कई मुकाबलों में सब्सीट्यूट के रूप में उतरे। रोनाल्डो को रविवार को फुलहम के खिलाफ भी टीम में नहीं रखा गया।दुनिया के महानतम फुटबॉलर में एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप से कुछ दिन पहले अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में मैनचेस्टर यूनाइटेड और क्लब के मैनेजर एरिक टेन हैग पर कई आरोप लगाए।उन्होंने यह भी दावा किया क्लब में शामिल कुछ वरिष्ठ लोग उन्हें ओल्ड टैफर्ड में नहीं देखना चाहते हैं।

रोनाल्डो को इस सीजन में क्लब के कई मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि उन्हें शुरुआती एकादश में भी शामिल नहीं किया गया। वह कई मुकाबलों में सब्सीट्यूट के रूप में उतरे। रोनाल्डो को रविवार को फुलहम के खिलाफ भी टीम में नहीं रखा गया। टीम ने इस मैच को 2-1 से जीता था। मशहूर पत्रकार पियर्स मॉर्गन को दिए इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कई चीजों का खुलासा और अपनी भड़ास निकाली।

रोनाल्डो ने मैनेजर एरिक टेन हैग के बारे में कहा, ”मेरे मन में उनके (टेन हैग) के लिए सम्मान नहीं है क्योंकि वह मेरे लिए सम्मान नहीं दिखाते हैं। यदि आप मेरे लिए सम्मान नहीं रखते हैं, तो मैं आपके लिए कभी भी सम्मान नहीं रखूंगा।” रोनाल्डो 2021 में 12 साल बाद क्लब से जुड़े थे। उन्होंने 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड का साथ छोड़ा था। इसके बाद वह स्पेन के मशहूर क्लब रियल मैड्रिड गए थे। वहां से फिर वह इटली के क्लब युवेंटस की ओर से खेले।

रोनाल्डो 2022-23 सीजन से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें नया क्लब नहीं मिल पाया। रोनाल्डो ने कहा, ””मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मुझे बाहर करने की कोशिश की। न केवल प्रबंधक, बल्कि क्लब में रहने वाले दो-तीन वरिष्ठ लोग भी इसमें शामिल हैं। मुझे विश्वासघात महसूस हुआ। लोगों को सच्चाई सुननी चाहिए। ऐसा लगता है कि कुछ लोग मुझे यहां नहीं देखना चाहते थे। यह सिर्फ इस साल की बात नहीं है, बल्कि पिछले सीजन में भी ऐसा ही था।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *