सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

बंगाल में भाजपा नेता लोकनाथ चटर्जी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

2 मिनट पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा के लीगल सेल प्रभारी लोकनाथ चटर्जी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पार्टी के युवा मोर्चा के एक नेता ने उन पर यौन उत्पीड़न करने के अलावा मारपीट का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि चटर्जी ने उसे पार्टी के काम के लिए साथ में सिक्किम चलने के लिए कहा था, यहां उनका यौन उत्पीड़न कराया गया और भाजपा नेता के बॉडीगार्ड्स ने उसके साथ मारपीट भी की।

बीते महीने 27 से 29 के बीच हुई घटना

शिकायतकर्ता ने कहा, उसके साथ यह घटना बीते महीने 27 से 29 अक्तूबर के बीच हुई। इस दौरान वह भाजपा के लीगल सेल प्रभारी चटर्जी के साथ यात्रा पर था। शिकायतकर्ता ने बताया, सिक्किम जाने के लिए जब मैं स्टेशन पहुंचा, तो भाजपा नेता का पूरा परिवार वहां था। सभी के लिए एसी कोच बुक किए गए थे,जबकि उसे गैर-एसी कोच में बिठाया गया।

सिक्किम में हुआ यौन उत्पीड़न

शिकायतकर्ता ने बताया,जब वह सिक्किम पहुंचा तो उसे पता चला कि यहां पार्टी का कोई काम नहीं है। भाजपा नेता के सुरक्षा गार्डों ने उसका बैग और फोन छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद भाजपा नेता ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता ने कहा, इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने उसके साथ मारपीठ भी की और यह बात किसी को न बताने की धमकी थी दी।

भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उसने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल भाजपा के नेताओं ने टिप्पणी से इनकार कर दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि चटर्जी को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *