सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

T20 WC 2022: भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, पाकिस्तान 1 रन से हारा

4 मिनट पढ़ें

भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत के दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला अब 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में होगा। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। भारत की तरफ से सर्वाधिक 62 रनों की पारी विराट कोहली ने खेली। वह अंत तक आउट नहीं हुए। कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या की यह पहली हाफ सेंचुरी है।  पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 82 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ भी नाबाद 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने केवल 44 गेंदों पर 62 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने पहले रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 तो सूर्यकुमार यादव के साथ 95 रनों की साझेदारी की। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 82 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ भी नाबाद 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने केवल 44 गेंदों पर 62 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने पहले रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 तो सूर्यकुमार यादव के साथ 95 रनों की साझेदारी की। भारत द्वारा मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम पहले ओवर से ही दबाव में दिखी। भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में अपने दोनों ओवर मेडन किए और एक विकेट भी चटकाया। विक्रमजीत 9 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मैक्स 10 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम भारत के टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर पटेल, अश्विन को दो-दो विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ग्रुप दो में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है और उसका नेट रन रेट +1.425 पहुंच गया है, जो ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे बेहतर है।

पाकिस्तान 1 रन से हारा

किस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022  में लगातार दूसरा मैच हार गया है। जिम्बाब्वेके खिलाफ सुपर-12 के 24वें मैच में पाकिस्तान एक रन से हार गया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर तक लड़ाई की लेकिन अंत में 129 रन ही बना पाई। टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे लेकिन शाहीन अफरीदी एक ही रन बना पाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *