सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर राम सेतु ने मारी बाजी, थैंक गॉड से निकली आगे

2 मिनट पढ़ें

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु की टक्कर अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड से है। फिल्म थैंक गॉड की एवरेज IMDb रेटिंग 6.8 है, जो 3.3 हजार लोगों के वोट्स के बाद तय हुई है। बता दें कि फिल्म को 40.12% लोगों ने 10 रेटिंग, 23.2% लोगों ने 9 रेटिंग, 12.7% लोगों ने 8 रेटिंग, 1.3% लोगों ने 2 रेटिंग और 19% लोगों ने 1 रेटिंग दी है। बता दें कि ये सिर्फ शुरुआती रेटिंग है, जबकि आने वाले दिनों में ये रेटिंग कम-ज्यादा हो सकती है।

‘थैंक गॉड’ ने कितनी की कमाई

राम सेतु के साथ ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई है। Bollymoviereviewz की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8-10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिली हैं और साथ ही फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि अगर ये अर्ली ट्रेंड्स सही साबित हुए तो न सिर्फ स्क्रीन काउंट कम होने की वजह से बल्कि विवाद की वजह से भी थैंक गॉड कमाई में मात खा सकती है। याद दिला दें कि फिल्म को लेकर काफी विवाद जारी है और कहा जा रहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या है ‘राम सेतु’ का कलेक्शन

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। बात फिल्म के कलेक्शन की करें Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं और फिल्म की असल कमाई इससे कम ज्यादा हो सकती है। वहीं Bollymoviereviewz के मुताबिक राम सेतु, 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *