सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

T20 World Cup 2022: भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया

2 मिनट पढ़ें

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम ने अपना पहला अभ्यास मैच जीत लिया है। भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 145 रन बना पाई और मुकाबला 13 रन से हार गई। इस मैच में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 29 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद के साथ अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत ने छह विकेट खोकर 158 रन बनाए 

इस मैच में  पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी और भारत के शुरुआती बल्लेबाज छोटे स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम की वापसी कराई। उन्होंने 35 गेंदों में तीन चैके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पावरप्ले में 29 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पावरप्ले में 29 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए और भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आखिरी ओवर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिर गए थे और जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। हर्षल ने शानदार गेंदबाजी की और भारत को 13 रन से जीत दिला दी। पर्थ के मैदान में भारतीय टीम का उद्देश्य इस अभ्यास मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया हालातों के साथ सामंजस्य बैठाना है। पर्थ में तेज गेंदबाजों को उछाल और गति जमकर मिलती है। ऐसे में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज इसके हिसाब से अभ्यस्त होकर खुद को और बेहतर बना रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *